फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona in Jammu-Kashmir: Vaccination increases, 64814 vaccines a day

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: टीकाकरण में तेजी, एक दिन में 64814 को वैक्सीन

Tue, 20 Apr 2021 12:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 20 Apr 2021 12:53 PM IST
सार

प्रदेश में 1690744 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग से 876507 और कश्मीर से 814237 लोगों को वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन
Corona in Jammu-Kashmir: Vaccination increases, 64814 vaccines a day
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच टीकाकरण में तेजी लाई गई है। सोमवार को एक ही दिन में प्रदेश में 64814 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई, इसमें जम्मू संभाग में 29833 और कश्मीर संभाग में 34981 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन


अब तक प्रदेश में 1690744 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग से 876507 और कश्मीर से 814237 लोगों को वैक्सीन दी गई। जिला जम्मू में सोमवार को 115 हेल्थ केयर वर्कर्स, 868 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 10094 सिटीजन (45 वर्ष से ऊपर) को वैक्सीन दी गई। प्रदेश में अब तक जिला जम्मू में सर्वाधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अष्टमी पर मां बावे वाली के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंज उठा मंदिरों का शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक 30274 हेल्थ केयर वर्कर्स, 70896 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 245400 सिटीजन को वैक्सीन दी गई है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू ने 45 वर्ष से ऊपर वर्ग के लोगों से कोविड वैक्सीन लेने की अपील की है।

उन्होंने खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों और हेल्थ केयर वर्करों को आगे आकर वैक्सीन लेने को कहा है, ताकि कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक उच्चाधिकारियों ने भी वैक्सीन के लिए अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed