फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona in Jammu and Kashmir: Seven Oxygen Generation Plant Reached Srinagar from Germany in Two Days

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: दो दिन में जर्मनी से श्रीनगर पहुंचे सात ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

Tue, 18 May 2021 02:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 18 May 2021 02:14 PM IST
सार

एलजी के सलाहकार बसीर खान ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर किया स्वागत।
 

विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: Seven Oxygen Generation Plant Reached Srinagar from Germany in Two Days
आक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटी में लगातार बढ़ते कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश प्रशासन द्वारा दिए गए। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की एक खेप सीधा जर्मनी से भारतीय वायु सेना के विशेष कार्गो प्लेन में श्रीनगर पहुंची।
विज्ञापन


इस खेप को रिसीव करने के लिए एलजी के सलाहकार बसीर खान, डिवकॉम कश्मीर पीके पोल समेत अन्य कई आला अधिकारी श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचे। सलाहकार बसीर खान ने कहा कि इस महामारी के दौरान ऑक्सीजन की काफी ज्यादा जरूरत है और इसको ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की आवश्यकता बताई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: भाजपा नेता प्रो. चमन के निधन से शोक में डूबा जम्मू-कश्मीर, उपराज्यपाल ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर इसे दो से ढाई महीने लगते यहां पहुंचने में, लेकिन पीएम, एलजी और भारतीय वायु सेना और कस्टम विभाग का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस कंसाइनमेंट को यहां दो दिन के रिकॉर्ड समय में पहुंचाया।

सलाहकार ने बताया सात ऑक्सीजन प्लांट्स की डिलीवरी आज हुई है। इनमें से पांच प्लांट्स की कैपेसिटी 1000 लीटर पर मिनट (एलपीएम) है जबकि एक की 1500 एलपीएम और एक की 600 एलपीएम कैपेसिटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed