फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ex-Union Minister & BJP leader Chaman Lal Gupta dies in jammu kashmir

कोरोना का कहर: भाजपा नेता प्रो. चमन के निधन से शोक में डूबा जम्मू-कश्मीर, उपराज्यपाल ने कही यह बात

Tue, 18 May 2021 01:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 18 May 2021 01:44 PM IST
सार

कोरोना से हुआ भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्य मंत्री प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता।

विज्ञापन
Ex-Union Minister & BJP leader Chaman Lal Gupta dies in jammu kashmir
प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्य मंत्री प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता का मंगलवार को जम्मू के कटरा स्थित नारायणा अस्पताल में निधन हो गया। प्रो. चमन जम्मू-कश्मीर में शेर-ए-डुग्गर के नाम से जाने जाते थे, उनके निधन से प्रदेश में हर कोई शोक में है। बता दें कि भाजपा नेता का स्वास्थ्य कुछ सालों से अच्छा नहीं था, जिस वजह से वह सार्वजनिक जीवन में बाहर कम ही निकलते थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रो. चमन कोरोना पॉजिटिव थे और कटरा के नारायणा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके बड़े बेटे अनिल गुप्ता ने बताया कि वह 5 मई को कोरोना पॉजिटिव आए थे जिसके बाद नारायणा में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के बाद वह घर लौटे और मंगलवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद सुबह करीब 5 बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अपार योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उपराज्पाल ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक अनुभवी राजनेता का राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: डर को दूर भगा परिवार की तरह मरीजों की देखभाल कर रहीं नर्सें


जम्मू के रहने वाले थे प्रो. चमन लाल गुप्ता
भाजपा नेता प्रो. चमन लाल गुप्ता का जन्म 13 अप्रैल, 1934 को जम्मू में हुआ था। उन्होंने हिंदी में तीन पुस्तकें लिखी और दो बार जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रहे। उन्होंने जीएम साइंस कॉलेज जम्मू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय (यूपी) से एमएससी पूरा किया था।

शानदार रहा प्रो. चमन का राजनीतिक जीवन
1972 में पहली बार जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सदस्य बनने के बाद प्रो. चमन लाल का शानदार राजनीतिक जीवन रहा। वह 2008 और 2014 के बीच फिर से जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सदस्य रहे थे। वे 1996 में जम्मू के उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से 11वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 1998 और 1999 में 12वीं और 13वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed