{"_id":"60ae27c98ebc3e73df7a3dd9","slug":"corona-in-jammu-and-kashmir-deadline-to-increase-oxygen-availability-and-beds-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्धता और बेड बढ़ाने की समय सीमा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्धता और बेड बढ़ाने की समय सीमा तय
Wed, 26 May 2021 04:19 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 26 May 2021 04:19 PM IST
सार
कोरोना को मात देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के सतत प्रशिक्षण की हिदायत। उप राज्यपाल ने सांबा व कठुआ जिले में कोरोना चिकित्सा सुविधाओं का मौके पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
oxygen cylinder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को सांबा व कठुआ जिले में कोरोना चिकित्सा सुविधाओं का मौके पर जायजा लेते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्धता तथा ऑक्सीजन आधारित बेड की संख्या बढ़ाने के लिए समय सीमा तय की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सतत प्रशिक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन
एलजी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों के लिए सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा और वरिष्ठ डॉक्टरों को कोरोना वार्डों में राउंड बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि प्रभावी कोविड क्लीनिकल प्रबंधन और अस्पतालों के लिए रेफ रल नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए अस्पतालों द्वारा उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एलजी ने परीक्षण और टीकाकरण अभियान के अलावा वेंटिलेटर, बेड, मानव संसाधन, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की कार्यक्षमता की भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों की स्थिति, टेलीमेडिसिन सेवाओं की उपलब्धता, कोविड प्रबंधन किट के वितरण, मोबाइल टीकाकरण और जिला प्रशासन द्वारा कोविड रोकथाम के लिए की गई अन्य पहलों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 15 स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, जानिए इस सूची में कौन से अस्पताल हैं शामिल
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण पर विशेष जोर दें
एलजी ने जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए नए चिकित्सा बुनियादी ढांचे के विकास और पंचायत स्तर की कोविड देखभाल सुविधाओं की स्थापना की समीक्षा की। उन्होंने जिला अस्पताल सांबा में निमार्णाधीन न्यू ओपीडी ब्लॉक का भी निरीक्षण किया और इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। टीकाकरण पर जोर देते हुए उपायुक्तों को ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ टीकाकरण अभियान को तेज करने का निर्देश दिया।
इससे पहले, उपराज्यपाल ने सांबा के भार्गव कॉलेज में कोविड केयर सुविधा का दौरा किया। उनके साथ प्रमुख सचिव विद्युत विकास विभाग एवं सूचना विभाग रोहित कंसल, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार, आयुक्त सचिव परिवहन विभाग हृदेश कुमार, एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह, प्रशासनिक सचिव उच्च शिक्षा सुषमा चैहान, संभागीय आयुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर, निदेशक स्वास्थ्य सेवा जम्मू डॉ. रेणु शर्मा आदि मौजूद थे।