{"_id":"60ae15d98ebc3ea7057cb165","slug":"jammu-and-kashmir-oxygen-plants-to-be-set-up-in-15-health-institutions-know-which-hospitals-are-in-this-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 15 स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, जानिए इस सूची में कौन से अस्पताल हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 15 स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, जानिए इस सूची में कौन से अस्पताल हैं शामिल
Wed, 26 May 2021 03:03 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 26 May 2021 03:03 PM IST
सार
स्वास्थ्य निदेशालय ने सीएमओ को जगह चिह्नित करने के दिए निर्देश। प्रशासन सीएचसी स्तर पर इस सुविधा को देने जा रहा विस्तार।
विज्ञापन
जीएमसी में लगा आक्सीजन जनरेशन प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के 15 स्वास्थ्य संस्थानों को ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के साथ मैनिफोल्ड सुविधा से लैस करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थानों को ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के बाद अब प्रशासन सीएचसी स्तर पर इस सुविधा को विस्तार देने जा रहा है। स्वास्थ्य निदेशालय ने विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को इन ऑक्सीजन प्लांट और मैनिफोल्ड के लिए उचित जगह चिह्नित करने और एजेंसी को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि यह निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है।
बता दें, कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी देखी गई है और मरीज को जिले के सबसे बड़ स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में भी कई घंटे लग जाते हैं। हाल ही में प्रदेश प्रशासन की ओर से प्रदेश की सभी पंचायतों में एक ऑक्सीजन बेड से लैस कोविड केयर सेंटरों को सक्रिय करने की कवायद को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बाद सीएचसी स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की उपलब्धता से कई कीमती जिंदगियों को समय रहते बचाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पारा चढ़ते ही बिजली कटौती करने लगी परेशान, छूटने लगे पसीने
विज्ञापन
इन स्वास्थ्य केंद्रों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट
ट्रामा अस्पताल घगवाल
सीएचसी रामगढ़
सीएचसी बनिहाल
ट्रामा अस्पताल चौकी चौरा
इमरजेंसी अस्पताल बटोत
सीएचसी चिनैनी
सीएचसी बनी
सीएचसी कटरा
सीएचसी बसोहली
सीएचसी सुरनकोट
सीएचसी सुंदरबनी
सीएचसी अखनूर
सीएचसी गंदोह
सीएचसी हीरानगर
सीएचसी मेंढर