फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona cases coming up above one thousand in Jammu and Kashmir, 1145 infected and three ्ाो्

जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन एक हजार से ऊपर आ रहे कोरोना मामले, 1145 संक्रमित और तीन की मौत

Sun, 18 Apr 2021 12:21 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 18 Apr 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Corona cases coming up above one thousand in Jammu and Kashmir, 1145 infected and three ्ाो्
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिन से दैनिक 1000 से ऊपर संक्रमित मामले आ रहे हैं। प्रदेश में 1145 संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 642 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में तीन और लोगों ने कोविड से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया, इसमें जम्मू संभाग से दो मौतें हुई हैं। प्रदेश में अब तक 2051 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर से 1290 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामले बढ़कर 10910 तक पहुंच गए हैं। जीएमसी जम्मू में गोरख नगर निवासी 40 वर्षीय युवती की कोविड से मौत हो गई। अस्पताल में 90 से ऊपर भर्ती मरीजों में दर्जनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनमें अधिकतर 50-80 आयु वर्ग के बीच के मरीज हैं।
विज्ञापन


जिला जम्मू में 264 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 14 यात्री हैं। टेस्टिंग स्थानों पर ज्यूल चौक पर 4, अर्बन हेल्थ सेंटर त्रिकुटा नगर में 11, पुलिस नाका पलोड़ा में 3, एफसीआई गोदाम रेलवे स्टेशन में 3, यूपीएचसी तालाब तिल्लो में 9 लोग संक्रमित मिले हैं। जम्मू में अब तक 397 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है और प्रदेश में यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यदि जम्मू के अस्पतालों में दिखाना है तो अब लेनी होगी अप्वाइंटमेंट, मरीज़ों को रखना होगा इन बातों का ध्यान


प्रदेश में शनिवार को आए कुल संक्रमित मामलों में से 195 यात्री हैं। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। श्रीनगर में 319 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 47 यात्री हैं, इस जिले में अब तक 485 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

बारामुला में 112, बड़गाम में 55, पुलवामा में 30, कुपवाड़ा में 17, अनंतनाग में 26, बांदीपोरा में 17, गांदरबल में 44, कुलगाम में 21, उधमपुर में 22, राजोरी में 28, कठुआ में 47, सांबा में 35, रियासी में 80 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 852 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed