फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur

Udhampur Bus Blast: उधमपुर में धमाके कर जम्मू कश्मीर में दहशत फैलाने की साजिश, केंद्रीय एजेंसियां कर रही जांच

Thu, 29 Sep 2022 08:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 08:27 PM IST
सार

उधमपुर के दोमेल इलाके में खड़ी बस में वीरवार शाम को धमाका हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस इसकी जांच में जुटी ही थी कि वीरवार तड़के बस अड्डे पर खड़ी एक और बस में विस्फोट हो गया। इसमें धमाका इतना जोरदार था कि बस का आगे का पूरा शीशा एक ही झटके में बाहर आ गिरा। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल है। 

विज्ञापन
Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद

विस्तार

उधमपुर में आठ घंटों के भीतर दो स्थानों पर खड़ी बसों में धमाके कर जम्मू कश्मीर में दहशत फैलाने की कोशिश की गई। इन धमाकों से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। पहला धमाका दोमेल इलाके में बुधवार रात हुआ, जिसमें दो लोग घायल हुए। वहीं, दूसरा धमाका वीरवार तड़के 5.42 बजे बस अड्डे पर हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि बस के परखच्चे उड़ गए, और आवाज पूरे शहर में सुनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद

बस के आसपास खड़ी तीन बस व एक कार के भी शीशे टूट गए। हालांकि, हालांकि इस धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पहुुंचे एडीजीपी जम्मू संभाग मुकेश सिंह का कहना है कि शुरूआती जांच में यह आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाका लग रहा है। ये उच्च तीव्रता वाले स्टिकी बम भी हो सकते हैं।  

Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को दोमेल इलाके में खड़ी बस में धमाका हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस इसकी जांच में जुटी ही थी कि वीरवार तड़के 5.42 बजे बस अड्डे पर खड़ी एक और बस (जेके14सी-3636) में धमाका हो गया। यह बस उधमपुर से रामनगर रूट पर चलती थी। साढ़े छह बस रामनगर के लिए निकलती है, और सात बजे सलाथिया चौक पहुंचती है।

Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद

सलाथिया चौक से यात्रियों को भर कर रामनगर के लिए निकल जाती है। चालक बंटी सुबह उठा और सह चालक के साथ बस को रामनगर ले जाने की तैयारी में जुट गया। जब धमाका हुआ तो चालक बस के इंजन में पानी डाल रहा था, और सह चालक शौच गया था। धमाका इतना जोरदार था कि बस का आगे का पूरा शीशा एक ही झटके में बाहर आ गिरा। 

Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद
धमाके के बाद बस अड्डे पर हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी, एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, एएसपी अनवर उल हक, डीएसपी साहिल महाजन, आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। सेना का बम स्क्वॉइड भी मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। उधमपुर व जम्मू से एफएसएल की टीमें भी आईं। 

Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद
आठ घंटे में दो धमाके होने के बाद यह बात साबित हो गई कि यह आतंकी हमला है। ये धमाके सर्जिकल स्ट्राइक की बरसी पर हुए हैं। इससे लगता है सीमा पार से ये हमले किए गए हैं, और इनको बहुत ही सुनियोजित तरीके से किया गया है। प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है और इस मामले को सुलझाना अब चुनौती बन गया है।

Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद
वर्ष 2016 में 28 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक शुरू हुई थी और 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक खत्म कर देश के सैनिक सुरक्षित लौट आए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जम्मू से एनआईए की एक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एनआईए की टीम एसएसपी राजीव पांडे के नेतृत्व में पहुंची। पहले टीम ने दोमेल बस धमाके की जांच की और फिर शाम करीब चार बजे बस अड्डे पर पहुंची।

Conspiracy spread panic on anniversary of surgical strike in Udhampur
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद
दोनों धमाके दो किलोमीटर के दायरे में हुए हैं। रात को साढ़े 10 बजे पहला धमाका हुआ और दूसरा सुबह हुआ। मामले की अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इनमें आईईडी इस्तेमाल होने की संभावना है। दोनों बसों में एक ही तरह की सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। दोनों उच्च स्तर के धमाके हैं। अलग-अलग माड्यूस पर जो काम किया है और उसी तरह के माड्यूस की हरकत लग रही है। ये धमाके उस समय किए गए, जब लोग घरों में थे। विशेषज्ञों की कई टीमें आई हैं। कुछ पुरानी सूचनाओं पर भी काम किया जा रहा है। जल्द ही इसकी सच्चाई सामने आएगी। स्टिकी बम की भी संभावना है। धमाके में डेटोनेट टाइमर के इस्तेमाल की संभावना है। - मुकेश सिंह, एडीजीपी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed