फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress burnt the effigy of Pakistan and Home Minister

Jammu News: कांग्रेस ने फूंका पाकिस्तान व गृहमंत्री का पुतला

विज्ञापन
Congress burnt the effigy of Pakistan and Home Minister
सरकार पर आतंकियों से सख्ती से निपटने की मांग, जम्मू में बढ़ते हमलों पर जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को पंजतीर्थि चौक पर आतंकी हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
रमन भल्ला ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सुरक्षा बल इसका बदला लेंगे। आतंकवादी तथा पाकिस्तान सहित उनके आका अपने नापाक मंसूबों में कभी सफल नहीं होंगे। हम आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अपनी सेना के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि आतंकवाद से अधिक प्रभावी ढंग से निपटे। जम्मू संभाग में बढ़ते आतंकी हमले चिंता का विषय है। सीमा पार आतंकवाद तथा बढ़ती घुसपैठ के कारण कठुआ-सांबा के सीमावर्ती निवासी भय में जी रहे हैं। बढ़ती घुसपैठ को रोकने तथा सीमावर्ती निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सीमा पर अधिक प्रभावी उपाय तथा बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड की मांग की।
विज्ञापन

भल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में शांति है। जब शांति है, तो फिर आए दिन जम्मू संभाग में आतंकी हमले क्याें हो रहे हैं। एक साजिश के तहत जम्मू संभाग में शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे निपटने में सरकार विफल साबित हो रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर शर्मा ने कहा कि आतंकवाद की लड़ाई में सबको साथ लेकर कड़ी रणनीति बनानी चाहिए। पार्टी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा पहले ही सुझाव दे चुके हैं कि सभी दलों की एक बैठक होनी चाहिए। इसमें सुरक्षा को लेकर मंथन होना चाहिए। प्रदर्शन में मनमोहन सिंह, योगेश साहनी, रिकी डलोत्रा, नीरज कुंदन, टीएस टोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed