{"_id":"645167fc7e5c39feeb0c7564","slug":"conflict-in-two-families-rspura-news-c-10-1-106739-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एक निजी चैनल के कैमरा पर्सन को लोगों ने घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एक निजी चैनल के कैमरा पर्सन को लोगों ने घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
हाथापाई में कैमरा पर्सन के साथ उसकी भाभी घायल, जीएमसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएसपुरा। गांव बढ़ियाल काजियां में सोमवार रात एक निजी चैनल के कैमरा पर्सन राजन सुकोलियां के घर पहुंच कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे कैमरा पर्सन और उनकी भाभी दीपू बाला घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से सोते हुए परिवार पर हमला बोला। इस घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर जब तक गांव के लोग उनके घर पहुंचते तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। हमले के बाद घायल हुए लोगों को परिजनों व आसपास के लोगों ने आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल राजन ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी राज कुमार पुत्र प्रकाश और उसके बेटे प्रिंस, मांटू, नानू ने 15 से 16 लोगों के साथ घर पर हमला किया। उस समय पूरा परिवार सोया हुआ था। हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे। उनमें से एक के पास रिवॉल्वर भी थी। थाना प्रभारी पवन डोगरा ने बताया है कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। अन्य की तलाश की जा रही है।