{"_id":"607d06f68ebc3ea1772d7008","slug":"committee-formed-to-oversee-functioning-of-the-jammu-kashmir-cricket-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का कामकाज देखने के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का कामकाज देखने के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनी
Mon, 19 Apr 2021 09:58 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:58 AM IST
सार
कमेटी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और खजांची अरुण दुमल शामिल हैं। बीसीसीआई ने यह फैसला 16 अप्रैल को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के कामकाज की निगरानी के लिए दो सदस्यीय एडहॉक कमेटी बना दी है। यह कमेटी जेकेसीए के चुनाव होने तक कामकाज देखेगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने जेकेसीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीअईओ) आशिक हुसैन बुखारी को पद से हटाकर बीसीसीआई को जेकेसीए का कामकाज देखने को कहा था। इस कड़ी में बीसीसीआई ने जेकेसीए के लिए एडहॉक कमेटी बनाई जो चुनाव होने तक वित्तीय और खेल गतिविधियां देखेगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जस्टिस अली मोहम्मद मागरे और जस्टिस पुनीत गुप्ता की खंडपीठ ने बीसीसीआई को सभी हितधारकों, याचिकाएं दायर करने वाले पक्षों से चर्चा करते हुए लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप जल्द से जल्द चुनाव कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन
ये भी पढ़ें- गुमनामी में ऐतिहासिक राम मंदिर: यादों का किस्सा बनकर रह गया मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बदतर होने लगे हालात तो मानवता की सेवा में जुटा ये कोरोना योद्धा