फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   commissioner secretar, meeting

Jammu News: आयुक्त सचिव ने नई सहकारी समितियों के पंजीकरण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
commissioner secretar, meeting
नई सहकारी समितियों के पंजीकरण प्रक्रिया हो तेज : यशा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नई सहकारी समितियों के पंजीकरण पर जोर दिया जाए। साथ ही निष्क्रिय समितियों के पुनरुद्धार और कैपेक्स व्यय पर काम हो। इससे लोगों को लाभ होगा। यह बात सहकारिता विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुद्गल ने सिविल सचिवालय में समीक्षा बैठक में कही। कश्मीर के अधिकारियों ने वर्चुअल मोड के माध्यम से बैठक में भाग लिया। इस दौरान नई सहकारी समितियों के पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए। रजिस्ट्रार सहकारी समितियां ने आयुक्त सचिव को कठुआ, कुपवाड़ा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ और शोपियां में सुपर बाजारों की वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी। सुपर बाजारों के निर्माण, ऑडिट और जिला स्तर की स्थिति से अवगत करवाया।

उन्होंने आयुक्त सचिव को जम्मू-कश्मीर सहकारी समिति अधिनियम 1989 और जम्मू-कश्मीर आत्मनिर्भर अधिनियम 1999 को एक अधिनियम में समाहित करने पर हुई प्रगति के अलावा समितियों के प्रदर्शन पर जानकारी दी। आयुक्त सचिव ने कामकाज और पुनरुद्धार की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। मासिक लक्ष्य निर्धारित करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed