फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   combined competitive preliminary exam today

Jammu News: संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा आज

विज्ञापन
combined competitive preliminary exam today
जम्मू। संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा आज होगी। इसमें कुल 31643 अभ्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए 71 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) द्वारा परीक्षा आयोजन किया जा रहा है। जेकेपीएससी ने उम्मीदवारों को पहली पारी की परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने को कहा है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। छह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें जम्मू श्रीनगर, राजोरी, डोडा, अनंतनाग और बारामूला शामिल हैं। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 19439 उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जिनके लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं श्रीनगर जिले में 6383 उम्मीदवारों के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे परीक्षा होगा जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed