{"_id":"659701050365a1dd42089614","slug":"cold-increases-in-jammu-and-kashmir-now-schools-will-open-on-8th-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News : जम्मू-कश्मीर में बढ़ी ठंड, अब आठ को खुलेंगे स्कूल, कोहरे से 16 ट्रेनें और 10 उड़ानें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News : जम्मू-कश्मीर में बढ़ी ठंड, अब आठ को खुलेंगे स्कूल, कोहरे से 16 ट्रेनें और 10 उड़ानें प्रभावित
Fri, 05 Jan 2024 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:34 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ती जा रही है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir valley in grip of cold wave...
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
उत्तर भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन लगातार प्रभावित है। जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ती जा रही है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब स्कूल आठ जनवरी को खुलेंगे। पहले छुट्टियां 4 जनवरी तक घोषित थीं। कोहरे के कारण वीरवार को जम्मू आने वाली 15 ट्रेनें देरी से यहां पहुंचीं, जबकि एक ट्रेन यहां से देरी से रवाना हुई। जम्मू एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें भी देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उड़ान भी नहीं पहुंच आई। उन्होंने स्कॉस्ट जम्मू के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। जम्मू में बुधवार की रात पारा सामान्य से 2.6 डिग्री और गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 5 जनवरी कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। यहां दिन का तापमान भी सामान्य से 7.4 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो श्रीनगर के अधिकतम तापमान 10.6 जैसा बराबर था। मौसम विभाग के निदेशक मुख्तियार अहमद ने बताया कि मौजूदा मौसम खुश्क चल रहा है। 8 जनवरी के आसपास कमजोर पश्चिमी दबाव बनने की संभावना है जिससे मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
ये उड़ानें प्रभावित
जम्मू हवाई अड्डे पर दिल्ली और श्रीनगर से देरी से पहुंचीं फ्लाइटों में 6ई 2983/2984, एसजी 160160, 6ई 6687/6109, 6ई 2137/2137, एसजी 8963/8964, एआई 821/821, यूके 611/612, 6ई 2609/2609, एसजी 161/161 और एआई 822/822 शामिल हैं।
ये ट्रेनें प्रभावित
जम्मू रेलवे स्टेशन पर श्री शक्ति 1 घंटा, हेमकुंड, जम्मू मेल, टाटा-मूरी, हिमगिरी 2 घंटे, मद्रास एक्सप्रेस और उत्तर संपर्क क्रांति 4 घंटे, पूजा 10 घंटे, मालवा, झेलम और दुर्ग 6 घंटे, हापा 3 घंटे, बाबा बर्फानी 8 घंटे, हमसफर 11 घंटे और सियालदाह 5 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि पूजा एक्सप्रेस निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से रवाना हुई।
कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
- लेह -11
- पहलगाम -5.1
- गुलमर्ग -4.2
- श्रीनगर -3.8
- काजीगुंड -3.4
- कुपवाड़ा -3.9
- कोकरनाग -2.4
- बनिहाल -0.4
- भद्रवाह में 1.0
- बटोत 3.1
- कठुआ 6.2