{"_id":"689dafe0a405a425f60a7e9e","slug":"cloud-burst-in-pader-area-of-kishtwar-heavy-destruction-in-chishoti-village-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल फटने से किश्तवाड़ में भारी तबाही: एक पल में उजड़ गया संसार, गांव में चारो तरफ चीख-पुकार, 17 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल फटने से किश्तवाड़ में भारी तबाही: एक पल में उजड़ गया संसार, गांव में चारो तरफ चीख-पुकार, 17 लोगों की मौत
Thu, 14 Aug 2025 03:14 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़
अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:14 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र के चिशोटी गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची हैं।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पाडर उपखंड के चिशोटी गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों की जान-माल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। गांव में मौजूद दो पुल एक लकड़ी का पारंपरिक पुल और दूसरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुल भी पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। इसके चलते मचैल माता यात्रा मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तत्काल तैनात करने की सिफारिश की है, ताकि राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और प्रभावितों को अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
इलाके की दुर्गम भूगोल और खराब मौसम के चलते राहत कार्यों में बाधा आ रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दर्दनाक घटना से चिशोटी गांव में मातम पसरा है, वहीं मचैल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। राहत कार्य जारी हैं ।
यह खबर भी पढ़ें: उत्तराखंड जैसी तबाही का डर: जम्मू-कश्मीर में मुसीबत बन सकती हैं ग्लेशियरों से बनी झीलें, संख्या पहुंची 69 तक
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन