{"_id":"60ac982c8ebc3edcb22ff31b","slug":"cleaning-of-drains-slowed-due-to-lockdown-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: लॉकडाउन ने धीमा किया नालों की सफाई का काम, कर्मचारी भी हो रहे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: लॉकडाउन ने धीमा किया नालों की सफाई का काम, कर्मचारी भी हो रहे संक्रमित
Tue, 25 May 2021 11:54 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 May 2021 11:54 AM IST
सार
मार्च महीने में काम जोरों से चल रहा था। जून के अंत तक काम पूरा नहीं हुआ तो बरसात में दिक्कत होगी। चिंता की बात ये है कि सफाई कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
नाले में गंदगी का ढ़ेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉकडाउन के चलते जम्मू शहर में नालों की सफाई और मरम्मत का काम धीमा हो गया है। मार्च माह में काम जोरों पर चला था। अप्रैल में भी मरम्मत कार्य हुए, लेकिन मई माह में लॉकडाउन के कारण फिर से काम धीमा हो गया। सफाई कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
हर साल बरसात में नाले खूब तबाही मचाते हैं। नालों का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुसता है। नानक नगर में नाले के आसपास मोहल्लों तक पानी आता है। हर साल मलबे से घरों में रखा सामान खराब हो जाता है।
विज्ञापन
इसी तरह शास्त्री नगर और गांधी नगर के अलावा कालिका कॉलोनी में भी भारी तबाही हुई थी। यहां घर पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त हो गए थे। अगर जून माह के अंत तक सफाई का काम पूरा नहीं होता है तो इस बार भी बरसात में नाले खूब तबाही मचा सकते हैं।
विज्ञापन
नालों की सफाई करवाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण परेशानी आ रही है, लेकिन ज्यादा खतरे वाली जगहों में प्रमुखता से काम करवाया जा रहा है। जून तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। - हरिंदर्र सिंह, मुख्य यातायात अधिकारी, नगर निगम
यह भी पढ़ें- ये दर्द रुला देगा: कोरोना की मार से किसान और दुकानदार परेशान, सड़ रहीं सब्जियां से तबाह हुई जिंदगी
यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके