{"_id":"b4f3c3f888a526010a3e6b039f99554b","slug":"clean-india-campaign-failed-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में 'स्वच्छ भारत' अभियान हुआ फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में 'स्वच्छ भारत' अभियान हुआ फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 23 Nov 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में स्वच्छता अभियान का असर नहीं दिख रहा है। शहर के ज्यूल चौक क्षेत्र में गंदगी का आलम देखा जा रहा है। रेलवे स्टेशन जम्मू परिसर में भी गंदगी को इकट्ठा करने के बाद उसे यार्ड से दूर नहीं फिंकवाया जा रहा है, जिससे गंदगी की भरमार देखी जा रही है। इसके अलावा शहर के प्रदर्शनी ग्राउंड में लगे फव्वारे के बीच अभी भी गंदगी मौजूद है, जिस पर स्वच्छता अभियान का असर नहीं देखा गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के दौरान दो अक्तूबर को विभिन्न नेताओं द्वारा झाड़ू लगाते वक्त फोटो खिंचवाए गए और इस अभियान को सप्ताह तक चलाया गया। आज भी विभिन्न कालेजों और स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान के मद्देनजर कार्यक्रमों का दौर है, फिर भी स्वच्छता के प्रति पूरी तरह से जागरूकता नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहरवासियों द्वारा तवी नदी में भी गंदगी फेंकी जा रही है। लोगों का नदियों और नहरों की स्वच्छता के प्रति ध्यान नहीं है। लिहाजा हमारी नदियां और नहरों में बहते जल प्रदूषित हो रहे हैं।
विज्ञापन
जल प्रदूषण के साथ-साथ वातावरण को प्रदूषित करने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए पर्याप्त जागरूकता अभियान की जरूरत है, ताकि स्वच्छता अभियान का असर शहर, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास दिख सके।
शहर के गली मोहल्लों में भी स्वच्छता अभियान का असर नहीं दिखने से शहरवासी परेशान रहते हैं और सफाई कर्मियों को शहर को गंदगी से मुक्त रखने के लिए अपील करते हैं। शहर के बड़े-बड़े नाले भी गंदगी से मुक्त नहीं हैं, जिससे निकलने वाली बदबू से राहगीरों को मुश्किलें होती हैं।