फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cji bn ramana visited mata vaishno devi with wife punjab governor also visited with family

Vaishno Devi: सीजेआई बीएन रमणा ने पत्नी के साथ किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, पंजाब के राज्यपाल ने भी परिवार संग लगाई हाजरी

Tue, 17 May 2022 02:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 May 2022 02:57 AM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को अपने परिजनों संग मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई 

विज्ञापन
cji bn ramana visited mata vaishno devi with wife punjab governor also visited with family
माता वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के मुख्य न्यायाधीश बीएन रमणा ने सोमवार को पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में चरणों में हाजिरी लगाकर देश की सुख शांति की कामना की।  सीजेआई सुबह करीब 10 बजे जम्मू से कार में कटड़ा होते हुए अर्धक्वांरी पहुंचे और वहां से बैटरी कार में सवार होकर मां वैष्णो देवी भवन पर पहुंचे। 

विज्ञापन


कुछ देर विश्राम करने के बाद  करीब 11:30 बजे मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। करीब 12 बजे वहां से वह कटड़ा के लिए रवाना हुए। जहां से जम्मू चले गए। मुख्य न्यायाधीश को पत्नी संग हेलीकॉप्टर से दर्शन के लिए जाना था परंतु त्रिकुट पर्वत पर लगी आग के कारण सोमवार को हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां उनकी अगवानी की।  संवाद
विज्ञापन


पंजाव के राज्यपाल ने परिवार सहित दरवार में हाजरी लगाई
पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को अपने परिजनों संग मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वह परिजनों के साथ जम्मू से विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा  दोपहर करीब 1 बजे मां वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर बने पंछी हेलीपैड पर पहुंचे। जहां श्राइन बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वहां से बैटरी कार में सवार होकर राज्यपाल अपने परिजनों के साथ भवन पहुंचे कुछ देर आराम करने के उपरांत परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजरी लगाकर पूजा अर्चना कर राज्य की सुख शांति की कामना की। शाम करीब 4:45 बजे  राज्यपाल अपने परिजनों के साथ विशेष हेलिकॉप्टरमें सवार होकर सीधे जम्मू के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed