फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Civilian injured in Pak shelling along LoC in Mendhar sectors of Poonch

जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, गोलीबारी में एक नागरिक घायल

Sun, 31 May 2020 10:41 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 31 May 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Civilian injured in Pak shelling along LoC in Mendhar sectors of Poonch
गोलीबारी में क्षतिग्रस्त छत - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने गोलीबारी की। इस दौरान एक स्थानीय निवासी घायल हो गया। घायल की पहचान मोहम्मद राशिद के 25 वर्षीय बेटे मोहम्मद यासिर के रूप में हुई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए मोर्टार के कारण मोहम्मद राशिद के घर की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार रात भी गोलाबारी की थी। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे से शनिवार तड़के साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चुनाव रेंजर्स बटालियन ने करोल पंगा पोस्ट से बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट पर तीन घंटे तक छोटे-बड़े हथियारों से गोले बरसाए।
विज्ञापन


सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। बीएसएफ की 19 बटालियन के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया। हालांकि इस गोलाबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed