{"_id":"64629d8c34ee654709061b77","slug":"charge-sheet-filed-against-terrorist-and-female-helper-jammu-news-c-10-jam1006-116990-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसआईयू ने आतंकी व महिला मददगार के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसआईयू ने आतंकी व महिला मददगार के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) अनंतनाग ने आतंकी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आतंकी मददगार व एक आतंकी उमर नजीर भट के खिलाफ स्थानीय विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश किया है। आतंकी उमर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा जा चुका है। इस मामले में चंडीगढ़ की केन्द्रीय फॉरेन्सिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए सुबूतों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
एसआईयू अनंतनाग पुलिस स्टेशन में दर्ज गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक केस के मामले में जांच कर रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया उनमें ब्रेंटी बटपोरा की रहने वाली शाहीन अख्तर व बॉन-डेलगाम निवासी उमर नजीर भट शामिल हैं। उमर आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। इस मामले में जांच अभी जारी है।