फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chandwan defeated AJ Cricket Club and won the trophy

Jammu News: चंदवां ने एजे क्रिकेट क्लब को हरा ट्रॉफी अपने नाम की

विज्ञापन
Chandwan defeated AJ Cricket Club and won the trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू/कठुआ। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत रेंज पुलिस मुख्यालय की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुलिस लाइन कठुआ में हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चंदवां क्रिकेट क्लब और एजे क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें चंदवां क्रिकेट क्लब ने दो विकेट से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। करण वर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
टूर्नामेंट में जिला कठुआ के विभिन्न स्थानों से 8 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच ने कहा कि खेल गतिविधियां व्यक्तित्व विकास, सकारात्मकता, अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और व्यक्ति को नकारात्मक शक्तियों से दूर रखती हैं। इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस और लोगों के बीच जनसंपर्क मजबूत होगा।
विज्ञापन


एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह और राजिंदर सिंह कटोच ने विजेता टीम के साथ-साथ उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को 10,000 रुपये और उपविजेता टीम को सात हजार रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज विजेता को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी एसपी कठुआ सुभाष चंदर, डिप्टी एसपी मुख्यालय मंजीत सिंह, एसआई सुरेश कुमार, एएसआई जसबीर सिंह, जीत कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed