फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Challenge to improve functioning of JKCA with cricket before sub-committee

उप-समिति के सामने क्रिकेट के साथ जेकेसीए की कार्यप्रणाली में सुधार करने की चुनौती

विज्ञापन
Challenge to improve functioning of JKCA with cricket before sub-committee
जम्मू। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के कामकाज देखने के लिए तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया है। इस कमेटी के सामने प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ जिला संघ और क्लबों के साथ समन्वय बनाना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

जेकेसीए से संबद्ध क्रिकेट क्लबों ने समिति के फैसले पर अपना विरोध व्यक्त करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में उप-सिमित के सामाने दोहरी चुनौती होगी, जिससे उसे पार पाना होगा। बीसीसीआई द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय उप-समिति कमेटी में पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और एडवोकेट सुनील सेठी को नियुक्त किया गया है। उप-समिति ने जिला संघ और क्लबों से संपत्ति, विवाद, चुनाव सहित अन्य जानकारी मांगी है। इसको लेकर जेकेसीए से संबद्ध क्लबों ने मोर्चाबंदी कर ली है और उप-समिति को पत्र लिखकर पूछा है कि समिति ने किस अधिकार क्षेत्र के तहत ये जानकारी मांगी है। उप-समिति के फैसले के खिलाफ क्लबों की मोर्चाबंदी कई संदेश दे रही है। हालांकि उप-समिति से मांगी जानकारी का विरोध सिर्फ क्लब ही कर रहे हैं, जिला संघ इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। उप समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि हम लोढ़ा कमेटी के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेकेसीए में सुधार के साथ क्रिकेट गतिविधियों में भी सुधार आएगा, समिति इस उद्देश्य के काम कर रही है।
विज्ञापन

जेकेसीए के साथ 32 क्लब थे पंजीकृत
जेकेसीए के साथ 32 क्लब पंजीकृत हुए करते थे। लोढ़ा कमेटी की सिफारिश के बाद यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स काउंसिल के क्लब खत्म हो गए थे। इसके बाद 24 क्लब बचे, जिसमें 12 क्लबों का कोर्ट में केस चल रहा है। जेकेसीए ने क्लबों से मिले फंड और गतिविधियों की जानकरी मांगी, जिसका क्लब विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता व टैलेंट मुख्य बिंदू
उप-समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि पहले जेकेसीए में क्या होता था, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन अब टीम चयन में पारदर्शिता और योग्यता को महत्व दिया जाएगा। टीम चयन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आधिरत होगा। उप समिति का रवैया इसको लेकर पूरी तरह स्पष्ट है।

इसी महीने से घरेलू सत्र की तैयारी
बीसीसीआई ने घरेलू सत्र का कैलेंडर जारी किया है। इसको ध्यान में रखते हुए उप समिति ने फैसला लिया है, सत्र की तैयारी इसी महीने से शुरू की जाएगी। कोचिंग कैंप शुरू किए जाएंगे। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाने को भी कहा। प्रदेश में क्रिकेट का बेहतर वातावरण बनाना हमारा उद्देश्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed