फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   certificate course

Jammu News: जम्मू विवि में एक महीने का थियेटर में सर्टिफिकेट कोर्स होगा शुरू

विज्ञापन
certificate course
जम्मू। गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों के पास अभिनय और कला की बारीकियां सीखने का मौका होगा। कौशल, रचनात्मकता, टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण पहलू को सीख कर वह अपना समग्र व्यक्तिव का विकास कर सकेंगे। जम्मू विश्वविद्यालय में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए थिएटर में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

सर्टिफिकेट कोर्स एक महीने का होगा। जून के दूसरे सप्ताह से कोर्स शुरू होगा। इसमें 20 सीटें रखी गई हैं। आवेदन करने वालों उम्मीदवारों को इसके लिए फार्म भरना होगा। जो जम्मू विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ-साथ कोर्स के समन्वयक से मिलेंगे। कोर्स का शुल्क 2000 रुपए प्रति उम्मीदवार है। जम्मू विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग जम्मू विश्वविद्यालय स्किल इनोवेशन इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर के सहयोग से इस कोर्स को करवा रहा है। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इस कोर्स में विद्यार्थियों को थियेटर की बुनियादी जानकारी मिलेगी, जिसमें विभिन्न प्रकार, लाइटिंग, सेट, मेकअप सि्क्रप्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलू पर जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों के कौशल निर्माण के उद्देश्य से इस कोर्स को डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अभिनय कौशल के अलावा संचार, आत्म-अन्वेषण, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीम भावना, सहजता और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र में तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed