फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Central government gave free hand NIA for taking action against separatist in Terror Funding Case

कश्मीर में अलगववादियों पर और शिकंजा कसेगा केंद्र, एनआईए को मिले यह कार्रवाई करने के निर्देश

Thu, 11 Jul 2019 12:51 AM IST
Pranjal Dixit अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 11 Jul 2019 12:51 AM IST
सार

  • एनआईए को आदेश, देश के खिलाफ बोलने वाले और आतंकवाद के लिए उकसाने वाले पर सीधी कार्रवाई करो
  • जम्मू कश्मीर पुलिस का इंतजार नहीं करेगी एनआईए, अपने स्तर पर जांच शुरू कर देगी एजेंसी

विज्ञापन
Central government gave free hand  NIA for taking action against separatist in Terror Funding Case
NIA (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय कश्मीर में माहौल खराब करने वालों और लोगों को उकसाने वालों के खिलाफ शिकंजा और कसेगा। नेशनल इनवेस्टिगेशन टीम को गृह मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अलगाववादी देश के खिलाफ बोले या फिर किसी को आतंकवाद के लिए उकसाए तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।  
विज्ञापन


तत्काल गिरफ्तार कर उसका पूरा रिकार्ड खंगाला जाए। उसकी संपत्ति, पारिवारिक कनेक्शन और अन्य सभी तरह की जानकारियां जुटाकर शिकंजा कसा जाए। दरअसल, मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर पुलिस पहले कार्रवाई करती है, उसके बाद एनआईए जांच करती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, पुलिस का इंतजार करने के बजाए एनआईए सीधी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


मौजूदा समय में पुलिस की कमजोर कार्रवाई की वजह से अलगाववादी और इनके साथ काम करने वाले कश्मीर में माहौल खराब कर देते हैं। इससे निपटने के लिए ही यह व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ परिवार ही नहीं, रिश्तेदारों के भी रिकार्ड खंगाले जाएंगे
अलगाववादियों के कई रिश्तेदार भी एनआईए के राडार पर हैं। इनके भी अलगाववादियों की गतिविधियों में शामिल होने की सूचनाएं हैं। अलगाववादियों के कई रिश्तेदार भी टेरर फंडिंग में शामिल, देश विरोधी रैलियों में शामिल हैं। इन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed