{"_id":"5d7663f48ebc3e93ad103f33","slug":"ceasefire-violation-in-uri-sector-jammu-kashmir-army-retaliate-several-pakistani-post-destryed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उड़ी में सेना का पाकिस्तान को करारा जवाब, कई चौकियां तबाह, जवान व नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उड़ी में सेना का पाकिस्तान को करारा जवाब, कई चौकियां तबाह, जवान व नागरिक घायल
Mon, 09 Sep 2019 08:08 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 09 Sep 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सेना की अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर रातभर गोलाबारी की गई। सोमवार सुबह 11 बजे तक हुई इस गोलाबारी में एक जवान तथा एक नागरिक घायल हो गए हैं। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसमें पीओके में पाकिस्तान की कई चौकियों के तबाह होने की सूचना है।
गोलाबारी में घायल जवान की शिनाख्त 8 राष्ट्रीय राइफल्स के अरुणवीर तथा नागरिक की पहचान मोहम्मद हसन (45) के रूप में हुई है। गोलाबारी को देखते हुए सोमवार को क्षेत्र के स्कूल एहतियातन बंद कर दिए गए थे। राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद उत्पन्न तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के जम्मू, राजोरी व पुंछ के साथ ही कश्मीर में भी सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। ज्ञात हो कि पाकिस्तानी सेना ने रविवार को लगातार दूसरे दिन राजोरी जिले के सुंदरबनी व नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की।
नौशेरा के डींग गांव में एक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। सुंदरबनी सेक्टर के नीमका गांव में चार गोले गिरे। इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलाबारी की थी।