{"_id":"5da20e098ebc3e01542f89f0","slug":"ceasefire-violation-in-kathua-hiranagar-and-uri-sector-jammu-kashmir-by-pakistan-on-loc-and-ib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर आईबी व एलओसी पर दागे गोले, कठुआ में सात घंटे तक मोर्टार शेलिंग, चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर आईबी व एलओसी पर दागे गोले, कठुआ में सात घंटे तक मोर्टार शेलिंग, चलाई गोलियां
Sat, 12 Oct 2019 11:01 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से आईबी और एलओसी पर लगातार नापाक हरकत जारी है। शनिवार को भी आईबी पर कठुआ जिले के हीरानगर तथा एलओसी पर उड़ी सेक्टर में गोले दागे गए। इसका भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि, पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
करीब साढ़े सात घंटे की गोलाबारी में किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। इस दौरान दोनों पोस्ट और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलियां बरसाईं। बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का माकूल जवाब दिया है। उधर, सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जारी बांध निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार रात को भी गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। मनियारी और सतपाल पोस्ट के बीच बांध बनाने का काम शुक्रवार शाम शुरू होने के बाद शाम साढ़े सात बजे से सुबह तीन बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फिर गोलाबारी की गई। इस दौरान सैन्य चौकियों के साथ ही हथलंगा, सिलिकूट व नांबला के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना ने भी करारा जवाब दिया है। लगातार हो रही गोलाबारी से एलओसी से सटे गांवों में दहशत है।