फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in poonch loc and international border kathua jammu kashmir

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांध से बौखलाए पाकिस्तान ने फिर दागे गोले, एलओसी में भी तोड़ा सीजफायर

Sat, 05 Oct 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ/पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ/पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 05 Oct 2019 12:02 AM IST
सार

  • आईबी पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से जवाबी कार्रवाई की सूचना नहीं 
  • एलओसी पर सेना ने जरूर दिया पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
  • इलाके में लगातार रखी जा रही प्रशासन की ओर से नजर 

विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in poonch loc and international border kathua jammu kashmir
एलओसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी गोलाबारी कर बौखलाहट दिखाई। आईबी पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से जवाबी कार्रवाई की सूचना नहीं है लेकिन एलओसी पर सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। प्रशासन की ओर से भी सरहदी इलाके में लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बार्डर आउट पोस्ट मनियारी और सतपाल के बीच बांध बनाया जा रहा है। पाकिस्तान इसे लगातार निशाना बना रहा है। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे जैसे ही काम शुरू किया गया तो पाकिस्तानी रेंजरों ने गोले दागने शुरू कर दिए। हालांकि इससे किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अगले एक घंटे तक पाकिस्तान इन दोनों चौकियों के क्षेत्र में रुक रुक कर गोले दागता रहा। उधर, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने दिगवार सेक्टर के रिहायशी इलाकों पर गोले दागे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से करीब 15 मिनट तक गोलाबारी की गई। इधर से सेना ने जवाबी कार्रवाई में गोले दागे। शुक्रवार तड़के पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने दिगवार सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों के साथ रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए हल्के हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस हफ्ते अभी तक पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले में छह बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। इसमें सात लोग घायल हो चुके हैं जबकि दो दर्जन मवेशी मारे गए हैं। कई घरों व दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इससे एलओसी से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed