फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in jammu kashmir on line of control, nowshera and sunderbani sector

LOC पर गोलाबारी के चलते स्कूली में एक घंटे फंसे रहे बच्चे, कृष्णा घाटी, सुंदरबनी में गोलाबारी

Tue, 05 Mar 2019 03:15 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 05 Mar 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in jammu kashmir on line of control, nowshera and sunderbani sector
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा, कृष्णा घाटी, सुंदरबनी और पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया। जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। नौशेरा में गोलाबारी शुरू होने पर करीब एक घंटे तक स्कूली बच्चे फंसे रहे। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर के कलाल और डींग क्षेत्र में सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। दोपहर एक बजे तक गोलाबारी जारी रही। इस कारण मिडिल स्कूल में बच्चे करीब एक घंटे तक बंद रहे और बाद में छुट्टी कर दी गई। 
विज्ञापन


सुंदरबनी के मिनका गांव में दो मोर्टार गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में दोपहर बाद तीन बजे करीब आधे घंटे तक गोलाबारी की। इसके कुछ ही घंटों के बाद मेंढर सब डिवीजन की कृष्णा घाटी व मनकोट क्षेत्र में भी गोले बरसाए। यहां देर रात तक गोलाबारी जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी एलओसी पर तीन सेक्टरों पलांवाला, कीरनी व कस्बा सेक्टर में भारी गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई थी। सात पाक सैनिकों के भी मारे जाने की सूचना थी। मंगलवार दोपहर नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर में लगातार मोर्टार शेलिंग और फायरिंग जारी है। पाक के गोले कई घरों के पास गिरने से कई मकानों को भी नुकसान हो रहा है। गोलाबारी के चलते जहां सीमा पर तनाव बना हुआ है वहीं एलओसी के निकट रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

सोमवार तड़के भी ढाई बजे एलओसी पर जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर में अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तान की कई चौकियों के तबाह होने और सात सैनिकों के मारे जाने की सूचना थी। पलांवाला सेक्टर के घिगड़याल-बदोवाल व घरड क्षेत्र में करीब साढे़ पांच बजे तक भारी गोलाबारी जारी रही। 

सोमवार को ही पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा और कीरनी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागने शुरू कर दिए थे। शाम को करीब सवा पांच बजे शुरू हुई गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। 

गोलाबारी शुरू होते ही दोनों इलाकों के ग्रामीण अपने घरों में चले गए। ज्ञात हो कि राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार दोपहर दो घंटे तक सीमा पार से हुई गोलाबारी के अलावा शुक्रवार रात से नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई थी। इससे पुंछ तथा राजोरी में एलओसी पर रहने वाले लोगों को काफी राहत मिली। 

गोलाबारी में चार लोगों की हो चुकी है मौत
पुंछ और राजोरी जिले में पाकिस्तान ने 50 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और 80 गांवों को निशाना बनाया। इसमें एक परिवार के तीन सदस्य सहित चार लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हुए थे। 

सेना प्रमुख ने सुरक्षा तैयारियों को जांचा था
एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन बढ़ गया है। बढ़ते तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को जम्मू के व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया था। एलओसी तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर उन्होंने कोर मुख्यालय में सुरक्षा बलों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की थी। इसके साथ ही रविवार को आईबी पर जाकर तैयारियों को जांचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed