{"_id":"5e96889b8ebc3e6fca006124","slug":"ceasefire-violation-by-pak-in-rajori-civilians-injured-and-house-damaged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने बरसाए गोले, दो मकान क्षतिग्रस्त, नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने बरसाए गोले, दो मकान क्षतिग्रस्त, नागरिक घायल
Wed, 15 Apr 2020 09:37 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
दो मकान क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कश्मीर के राजौरी सेक्टर में गोलीबारी की। राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में दो नागरिक घायल हो गए और दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
मंजाकोट के एसएचओ मंजूर अली ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुलपुर सेक्टर में करीब चार घंटे गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
इस दौरान पाकिस्तान ने सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार और यूनिवर्सल मशीनगन से गोलाबारी की थी। मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुई गोलबारी दोपहर दो बजे तक चली थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर रात लगभग 9:30 बजे मेंढर सेक्टर के मनकोट व बालाकोट में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी थी। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार देर शाम से मंगलवार तड़के तक भी पाकिस्तानी सेना ने इसी क्षेत्र में गोलाबारी की थी।
पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। इसमें नियंत्रण रेखा से सटे गांव खड़ी, करमाड़ा, पोलस और बटवड़ी सहित कई गांव प्रभावित हुए थे।
मंगलवार दोपहर करीब 10 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रेजीमेंट ने जिले के गुलपुर सेक्टर में अपनी अग्रिम चौकियों बकरी, बकरी वन, बकरी टू, बकरी मेन, एलपी, एलपी वन और एलपी राइट से गोलाबारी की। उन्होंने सैन्य चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को भी निशाना बनाया।
पाकिस्तान ने राजौरी में भी की गोलाबारी
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोले बरसाए। रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने पहले पुंछ के बालाकोट और फिर तरकुंडी इलाके में गोलाबारी शुरू कर दी।
पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियार से गोलीबारी की बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी सेना ने मंजाकोट तहसील के तरकुंडी, पंजगराई आदि क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों व सेना की अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाया। वहीं सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियार से गोलीबारी की बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी सेना ने मंजाकोट तहसील के तरकुंडी, पंजगराई आदि क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों व सेना की अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाया। वहीं सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।