पाकिस्तान ने राजोरी सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन
बाढ के बाद लंबे समय भारत और पाकिस्तान बार्डर पर चल रही शांति को एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर तोड़ दिया है। पाकिस्तान की ओर राजोरी सेक्टर के कंगागली इलाके में पाकिस्तान ने जमकर गोलीबारी की है।
पाक की और से यह गोलीबारी लगभग एक महीने बाद की गई है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से एलओसी के जरिए कई जगहों से घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है।
पाकिस्तान की ओर से मशीनगन से राजोरी सेक्टर के डटोटे और राजधानी इलाकों पर भारी गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से हुई अचानक गोलीबारी से सीमांत लोगों में भारी दहशत फैल गई।
सर्दी शुरु होने से पहले पाक कर सकता ऐसी हरकतें
पिछले कुछ समय से ऐसे कायस लगाए जा रहे थे कि सर्दी शुरु होने से पहले पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की घटनांए सामने आ सकती हैं। जो कि कल रात सही साबित हुई।
आपको बताते चलें कि रियासत में आई बाढ़ के चलते एलओसी और बार्डर पर कई जगहों पर फेंसिंग टूट गई थी। जिसका फायदा लगातार आतंकवादी उठाने की कोशिश कर रहे है।