फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   case of overcharging of passengers in JKSRTC bus service in Jammu

ताक पर नियम: जाना था जम्मू से डोडा किराया वसूल लिया किश्तवाड़ का, बस चालक पर सवारियों ने लगाए आरोप

Tue, 25 May 2021 02:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 May 2021 02:25 PM IST
सार

जम्मू से सांबा, कठुआ, राजोरी समेत अन्य रूटों पर जाने वाली सवारियां भी ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत कर चुकी हैं। इस पर भी विभागीय कार्रवाई चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इन सभी 15 शिकायतों पर कार्रवाई हो सकेगी। 

विज्ञापन
case of overcharging of passengers in JKSRTC bus service in Jammu
जेकेएसआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू से डोडा जाने वाले यात्रियों से किश्तवाड़ तक का किराया वसूल लिया गया। जम्मू से डोडा का किराया 246 रुपये है, लेकिन यात्रियों से 350 रुपये लिए गए। यात्रियों ने चालक से पूछा तो जवाब मिला कि डोडा और किश्तवाड़ का किराया समान है। ऐसे में पूरा किराया अदा करना होगा। जबकि दोनों जिलों की दूरियों में लगभग 40 किलोमीटर का अंतर है। यानी डोडा के यात्रियों को 40 किमी पहले ही उतरना होता है। नाराज यात्रियों ने एरिया मैनेजर से फोन कर शिकायत की। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। जम्मू से डोडा 163.8 तथा किश्तवाड़  213.3 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह छह बजे जम्मू से किश्तवाड़ जा रही बस (जेके 92 वाई/ 0731 ) में सवार डोडा के भरत रोड निवासी जनक सिंह ने बताया कि वह जम्मू से 15 किमी दूर दोमेल से बैठे थे। उन्हें डोडा जाना था, लेकिन उनसे किश्तवाड़ तक का किराया वसूला गया। गंदो भलेंसा निवासी गमहीर चंद ने बताया कि उन्हें जम्मू से ठाठरी तक के 350 रुपये देने पड़े। जबकि मूल किराया 250 रुपये के कम है। डोडा में पड़ने वाला ठाठरी इलाके और किश्तवाड़ में 60 किमी का अंतर है। बस में बैठी सवारियों के मुताबिक जम्मू से तीस, साठ और 120 किलोमीटर का एक समान किराया अदा करना पड़ा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ये दर्द रुला देगा: कोरोना की मार से किसान और दुकानदार परेशान, सड़ रहीं सब्जियां से तबाह हुई जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके  

बस में नहीं था परिचालक, चालक ने ही काट दी टिकटें 

यात्रियों के मुताबिक इंदिरा चौक में टिकट काटने की जिम्मेदारी बुकिंग क्लर्क की थी। यहां पर चालक ने समय से पहले ही बस को स्टार्ट किया और ले गया। बाद में उसने आनन-फानन में 15 सवारियों का 350 के हिसाब से 5235 रुपये का एक ही टिकट काट दिया।  

टिकट भी मांगने पर दी 
यात्रियों के मुताबिक पहले चालक टिकट देने के मूड में नहीं था। उसने सब सवारियों से टिकट के पैसे ले लिए थे। सवारियों के टिकट मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। दबाव बढ़ा तो सभी की एक ही टिकट बना दी।  
 

ज्यादा किराया वसूलने और एक टिकट काटने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जम्मू से डोडा का किराया 246 रुपये हैं जबकि किश्तवाड़ का किराया 349 रुपये है। - विवेक सिंह, मैनेजर, जम्मू-किश्तवाड़ रूट जेकेएसआरटीसी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed