फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   budha amarnath yatra start first august

अमरनाथ के बराबर मिलता है यहां जाने का पुण्य

Tue, 29 Jul 2014 01:38 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
budha amarnath yatra start first august

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। भारी उल्लास के साथ यात्रा एक सप्ताह तक चलेगी। इस पावन यात्रा का विधिवत उद्घाटन आगामी 31 जुलाई को किया जाएगा। पहली अगस्त को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहला जत्था पुंछ के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन


सोमवार को इस आशय की जानकारी विश्व हिंदू परिषद शाखा जम्मू की ओर से एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई। इस मौके पर विहिप प्रांत सहमंत्री नीशु गुप्ता तथा विभाग महामंत्री युगवीर गुप्ता ने बताया कि पहली अगस्त को श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आरंभ होगी।
विज्ञापन


वहीं, इस पावन यात्रा का पहला जत्था रवाना होकर अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि ऐसा अनुमान है कि इस यात्रा में करीब चार लाख शिवभक्त श्री बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन करेंगे, इस बार प्रशासनिक स्तर पर भी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह साप्ताहिक यात्रा होती है तथा श्रावण पूर्णिमा के दिन पावन यात्रा छड़ी मुबारक पूजन उत्सव के साथ संपन्न होती है। पत्रकार वार्ता के दौरान रघुवीर सिंह, दुर्गा वाहिनी की अंबिका ठाकुर, बजरंग दल के कपिल कोहली और ईशान शर्मा पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे।

सुबह पांच बजे रवाना होगा पहला जत्था

budha amarnath yatra start first august

श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहली अगस्त को भगवती नगर से सुबह पांच बजे रवाना होगा। जम्मू से पुंछ जिले के राजपुरा मंडी गांव तक 240 किलोमीटर की इस पावन यात्रा में कई पड़ाव होंगे तथा विश्राम के साथ बाबा बूढ़ा अमरनाथ तक शिवभक्त पहुंचेंगे।

9 साल से चल रहा है आयोजन

बजरंग दल की ओर से यात्रा वर्ष 2005 से अखिल भारतीय स्तर पर आरंभ की गई थी। इस तरह नौ वर्षों से यात्रा निरंतर चल रही है। इस वर्ष इस यात्रा के दौरान सुंदरबनी पड़ाव में माता मंगला देवी के पौराणिक मंदिर के भी दर्शन करवाए जाएंगे।

यात्रा के होंगे पांच पड़ाव

इस पावन यात्रा का पहला पड़ाव अखनूर के पांडव गुफा का मंदिर होगा, जहां पहुंच कर शिवभक्त को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं दूसरा पड़ाव सुंदरबनी होगा। तीसरे पड़ाव में नौशेरा के जंगड़बेला में मां भगवती का मंदिर होगा।
चौथे पड़ाव में राजोरी होगा। श्रद्धालु दिन के दो बजे पहुंचेंगे तथा विधिवत पूजन के बाद भंडारा प्रसाद वितरित होगा। अंतिम पड़ाव पुंछ होगा, जहां रात्रि विश्राम के बाद यात्रा जत्था सुबह सात बजे रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed