{"_id":"d32223eaa1e40713bf972fbe4da935b8","slug":"budget-session-preparation-started-in-secretariat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों के सवालों के जवाब हो रहे तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों के सवालों के जवाब हो रहे तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 Jan 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय में इन दिनों बजट सत्र के लिए विधायकों की ओर से सौंपे गए सवालों का संबंधित विभागों से जवाब मांगने का सिलसिला जोरशोर से जारी है। 18 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए विधायक और एमएलसी अपने सवाल सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को 31 दिसंबर तक बजट सत्र के लिए अपने सवाल सौंपने थे। विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय में सवाल मिल चुके हैं और अब जवाब तैयार करवाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विधानसभा सचिव मोहम्मद रमजान का कहना है कि विधानसभा सचिवालय में विधायकों ने बजट सत्र के दौरान पूछे जाने वाले सवाल सौंप दिए हुए हैं। अब सवालों के जवाब संबंधित विभागों से तैयार करवाए जा रहे हैं, ताकि प्रश्न काल के दौरान उठाए जाने वाले सवालों का जवाब विधायकों को सरकार की तरफ से मिल सके।
विज्ञापन
उनका कहना है कि विधानसभा सचिवालय में बजट सत्र की तैयारी जोरशोर से जारी है और तय समय पर सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे।