{"_id":"5cd01ab4bdec2206fc125a7e","slug":"bsf-sub-inspector-has-suffered-splinter-injury-in-ceasefire-violation-by-pakistan-in-poonch-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन तोड़ा संघर्ष विराम, बीएसएफ के एसआई समेत दो ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन तोड़ा संघर्ष विराम, बीएसएफ के एसआई समेत दो ग्रामीण घायल
Mon, 06 May 2019 08:57 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 06 May 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन नापाक हरकत को अंजाम देते हुए जिले के मेंढर सब डिवीजन के मनकोट व कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें भारतीय सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिसमें बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) और दो ग्रामीण घायल हो गए। सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी सेना गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने का प्रयास कर रही है, जिसे भारतीय सेना नाकाम कर रही है।
विज्ञापन
घायल एसआई की पहचान गोकुल आनंद ओझा 168 बटालियन बीएसएफ के रूप में हुई है। आशिक हुसैन और मकसूद अहमद दोनों निवासी मनकोट भी घायल हो गए। देर रात तक पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी जारी रही, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सोमवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले के मनकोट सेक्टर के बलनोई, घानी, नाड़ मनकोट, चोई मनकोट व दबराज में गोलाबारी शुरू कर दी। मोर्टार और तोप के गोलों की आवाज कई किलोमीटर दूर मेंढर कस्बे तक सुनाई दे रही है। इससे पूर्व रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने इसी क्षेत्र में भारी गोलाबारी की थी। इसमें सेना के एक अधिकारी सहित पांच जवान घायल हो गए थे।
विज्ञापन