फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF dg Nitin Agrawal reviews security situation operational preparedness of troops in Jammu border

International Border: जम्मू पहुंचे बीएसएफ के महानिदेशक, सीमा पर सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियां जांची

Wed, 10 Jan 2024 04:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 04:25 PM IST
सार

महानिदेशक ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति और सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सैनिकों को सीमा पार से चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रभावी प्रभुत्व बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
BSF dg Nitin Agrawal reviews security situation operational preparedness of troops in Jammu border
जम्मू - फोटो : बीएसएफ

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) नितिन अग्रवाल बुधवार को जम्मू पहुंचे। उन्होंने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ लगते इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


महानिदेशक ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति और सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। बीएसएफ डीजी ने राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की और उन्हें सीमा पर सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सैनिकों को सीमा पार से चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रभावी प्रभुत्व बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक डीके बूरा ने डीजी अग्रवाल को जम्मू की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। बीएसएफ महानिदेशक ने पिछले साल नौ अगस्त को जम्मू के अखनूर सेक्टर में विभिन्न सीमा चौकियों का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed