फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Brother of Jammu and Kashmir Congress working president Raman Bhalla joins BJP

Jammu: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के भाई भाजपा में शामिल; ये कदम उठाने के पीछे क्या रही वजह?

Sun, 15 Sep 2024 09:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Sep 2024 09:32 PM IST
सार

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के भाई विनोद भल्ला रविवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन
Brother of Jammu and Kashmir Congress working president Raman Bhalla joins BJP
कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला - फोटो : X @RamanBhalla_

विस्तार

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला के भाई विनोद भल्ला रविवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इनमें मीरां साहिब के बीडीसी सदस्य दलीप कुमार भी शामिल हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। हालांकि दलीप कांग्रेस से पहले भाजपा में ही थे। माना जा रहा है कि दलीप को सुचेतगढ़ विधानसभा से पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया। इससे नाराज होकर वह कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा के साथ आ गए।

विज्ञापन

सुचेतगढ़ और आरएस पुरा के कई सरपंच-पंच भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, वरिष्ठ नेता सुनील सेठी, राष्ट्रीय महासचिव एवं आरएस पुरा के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed