{"_id":"5f0cc3a88ebc3e63a50e6727","slug":"book-release-jammu-city-news-jmu214249932","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र बोले- सहयोगी परियोजनाओं में जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व के लिए विशेष प्रासंगिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र बोले- सहयोगी परियोजनाओं में जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व के लिए विशेष प्रासंगिकता
Tue, 14 Jul 2020 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सहयोगी परियोजनाओं में जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व के लिए विशेष प्रासंगिकता है। उन्होंने विभिन्न विभागों व सरकारों के सहयोग से पीडब्लूसी फाउंडेशन की तरफ से हाल ही में सफल परियोजनाओं पर आधारित पुस्तक को नई दिल्ली में जारी किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तर पूर्व में मौसम की चुनौतियों और विपरित भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद निजी क्षेत्र के संस्थानों, सिविल सोसायटी संगठनों और पंजीकृत अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर विकास के लक्ष्यों को हासिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें
उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठुआ जिले के गांव बुद्धी में सरकारी हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाने का काम पीडब्लूसी के सहयोग से किया गया है। इस स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर सुविधा, आधुनिक शौचालय परिसर और कक्षाएं तैयार की गई हैं।
उन्होंने कहा अब हालत यह है कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी इस सरकारी स्कूल में दाखिला चाहते हैं। मंत्री ने कहा कि कश्मीर में 2014 में आई बाढ़ के बाद पुलवामा में निजी स्कूल की इमारत को तैयार करने का काम पीडब्लूसी नेे किया। इसी तरह के काम उत्तर पूर्व में भी किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से