{"_id":"6aec3a802551e4909403e8e1","slug":"jp-nadda-s-kashmir-visit-after-ram-madhav-jammu-tour-sparks-political-speculation-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा: राम माधव के ठीक एक दिन बाद स्वास्थ्य मंत्री के कश्मीर दौरे से सियासी पारा चढ़ा; एम्स की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा: राम माधव के ठीक एक दिन बाद स्वास्थ्य मंत्री के कश्मीर दौरे से सियासी पारा चढ़ा; एम्स की समीक्षा की
Thu, 05 Nov 2026 01:47 PM IST
Sharukh Khan
प्रवेश कुमारी, अमर उजाला, जम्मू
प्रवेश कुमारी, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:47 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव के जम्मू दौरे के ठीक एक दिन बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कश्मीर दौरे से सियासी पारा चढ़ गया है। एम्स, अवंतीपोरा के उद्घाटन के सिलसिले में घाटी पहुंच रहे नड्डा की आमद का सियासी पहलू भी अहम है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनसी में चल रही अंतर कलह के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की आमद लगातार सियासी तापमान बढ़ाए हुए है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव के जम्मू दौरे के ठीक एक दिन बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कश्मीर दौरे पर आ रहे हैं। कहने को नड्डा एम्स, अवंतीपोरा के उद्घाटन के सिलसिले में घाटी पहुंचेंगे, लेकिन उनकी आमद के तमाम सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं।
बीते रोज सांसद रूहुल्ला के इस्तीफे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जम्मू में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रूहुल्ला की रैली को अपने लोगों का आशीर्वाद...बताकर सियासी हलचल मचा दी थी। एनसी ने इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उधर, इस्तीफा देकर स्थानीय नायक बनने जा रहे रूहुल्ला की कोशिशों को भी इस बयान से झटका लगा है।

Trending Videos
कैबिनेट विस्तार को लेकर नाराज चल रहे एनसी विधायकों के बीच हो रही बैठकें, असंतुष्टों की अगुवाई कर रहे मुबारक गुल के अभी पत्ते न खोलने और सारी उठापटक पर एनसी के हाईकमान की चुप्पी से तरह-तरह की सियासी चर्चाएं गर्म हैं। एनसी की इस अंदरूनी उठापटक के तार कहीं-न-कहीं भाजपा से जुड़े होने की तस्दीक राम माधव का बयान कर चुका है।
विज्ञापन
वे विधायकों की बैठक में जहां समय से पहले चुनाव के लिए तैयार रहने का इशारा कर चुके हैं, वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता लगातार भाजपा के बाहर से सारा खेल सेट करने की बात दोहरा रहे हैं। कश्मीर में चल रहे सियासी खेल पर देश भर की नजरें लगी हैं।
ऐसे में नड्डा के कश्मीर आगमन को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उनका कार्यक्रम मुख्य रूप से एम्स, अवंतीपोरा के इर्द-गिर्द तय है, लेकिन वीरवार दोपहर कश्मीर के एक भाजपा नेता के संस्थान का भी वह दौरा करेंगे, जहां उनकी मुलाकात अन्य नेताओं से होने की संभावना है। माना जा रहा है कि वे कश्मीर में जमीनी हालात का जायजा लेकर केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
एसआईआर पर जागरूकता को लेकर भी निर्देश
भाजपा नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पार्टी के कश्मीरी नेताओं ने भाजपा की योजनाओं और एसआईआर जागरूकता को लेकर हर जिले में 200-200 लोगों की बैठक करनी शुरू कर दी है। यह पहल बुद्धिजीवियों के साथ की है।

नड्डा ने की अवंतीपोरा एम्स की समीक्षा, खोनमुह में कार्यक्रम में होंगे शामिल
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा वीरवार को जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), अवंतीपोरा का दौरा कर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमुह में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका शाम को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

सूत्रों के अनुसार, नड्डा सुबह नौ बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे अवंतीपोरा स्थित एम्स के लिए रवाना होंगे। संस्थान में समीक्षा बैठक की। इसमें एम्स की निर्माण प्रगति, आधारभूत ढांचे, फैकल्टी की नियुक्तियों और विभिन्न विभागों की संचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे खोनमुह के बोनगाम स्थित द अर्श इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम करीब छह बजे श्रीनगर हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
2,160 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा एम्स
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 2,160 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एम्स अवंतीपोरा का निर्माण किया जा रहा है। 750 बिस्तरों की क्षमता वाले इस संस्थान का उद्देश्य कश्मीर में सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ चिकित्सा शिक्षा और शोध को बढ़ावा देना है।

परियोजना में देरी के चलते इसके निर्माण और संचालन की तैयारियों पर केंद्र सरकार तथा स्थानीय प्रशासन की नजर है। नड्डा की समीक्षा बैठक को संस्थान को जल्द पूरी क्षमता के साथ शुरू करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।