{"_id":"697a7c6627a92f808701f7b3","slug":"boating-festival-jammu-news-c-10-lko1027-822379-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाव में पर्यटन का पांव... मंदिरों के शहर में पहली बार नौका विहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाव में पर्यटन का पांव... मंदिरों के शहर में पहली बार नौका विहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बुधवार को सुकून भरा नजारा देखने को मिला। सूर्य पुत्री तवी नदी में पहली बार आम लोगों के लिए नियंत्रित और सुरक्षित माहौल में नौका विहार शुरू किया गया। नगर निगम की ओर से तवी रिवर फ्रंट पर आयोजित बोटिंग फेस्टिवल में खासा उत्साह देखने को मिला।
दोपहर होते ही रिवर फ्रंट पर परिवारों और युवाओं की आवाजाही बढ़ने लगी। लाइफ जैकेट पहनकर जब लोग नाव में सवार हुए तो डर से ज्यादा उनके अंदर उत्साह नजर आया। नदी के किनारे खड़े लोग तालियों की गड़गड़ाहट से जोश बढ़ाते दिखे। सेल्फी प्वाइंट पर अधिकांश महिलाएं इन खूबसूरत पलों को मोबाइल में कैद करती नजर आईं।
एसडीआरएफ और प्रशिक्षित कर्मियों की मौजूदगी ने सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा पैदा किया। मुख्यातिथि मंडलायुक्त रमेश कुमार और विशिष्ट अतिथि विधायक युद्धवीर के साथ आयुक्त डॉ. देवांश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
अतिथियों ने रिवर फ्रंट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। नौकाविहार के साथ डोगरी व्यंजनों की खुशबू और लोक संगीत की गूंज ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा। स्टाल लगाने वाले कारोबारियों का कहना था कि कार्यक्रम से शहर में व्यापार को एक नई उम्मीद मिली है।
आयुक्त डॉ. देवांश यादव के अनुसार यह आयोजन प्रयोग के तौर पर किया गया है। यदि प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो मार्च के अंत तक तवी रिवर फ्रंट पर नियमित बोटिंग सेवा शुरू की जाएगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।