{"_id":"663ba3aaa30bde14fe0f6344","slug":"boat-capsizes-in-jhelum-river-seven-people-rescued-and-two-missing-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: झेलम नदी में नाव पलटी, सात लोगों को बचाया गया, दो अभी भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: झेलम नदी में नाव पलटी, सात लोगों को बचाया गया, दो अभी भी लापता
Wed, 08 May 2024 09:39 PM IST
आकाश दुबे
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 08 May 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
झेलव में पलटी नाव
- फोटो : X @ANI
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के हतिवारा इलाके में बुधवार को झेलम नदी में नौ मजदूरों को लेकर जा रही नाव पलट गई। इस हादसे में सात लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो अभी लापता हैं। बताया जा रहा है कि हतिवारा इलाके में नौ गैर स्थानीय लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से सात लोगों को बचा लिया गया है। लापता दो लोगों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीमें, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Pulwama, J&K: A boat carrying 9 people capsized in river Jhelum, 7 rescued and 2 missing; rescue operations underway. pic.twitter.com/qTHGfSk10j
— ANI (@ANI) May 8, 2024विज्ञापन