फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day

वलाँक दिवस पर कई विभागिय अधिकारी नही पहुचते

विज्ञापन
block day
वलाँक दिवस लगाए शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग के कर्मी लोगो के फार्म जमा करते हुए - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। उपराज्यपाल मनोल सिन्हा की तरफ से ब्लॉक दिवस का आयोजन हर हर बुधवार को किया जा रहा है। इस बुधवार को आयोजित हुए दिवस में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। ऐसे में समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ा। हर सप्ताह शिविर लगा लोगों के कार्य मौके पर निपटाए जाने की पहल की गई है लेकिन अब कई विभागों के अधिकारी इन शिविरों में नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मीरां साहिब खंड विकास विभाग परिसर में ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम रामलाल शर्मा सहित आरएस पुरा व सुचेतगढ़ के तहसीलदार भी शिविर में मौजूद रहे। कई ऐसे विभाग है जिसके अधिकारी शिविर आरंभ होने के बाद यहां पर कार्य कराने के लिए पहुंचे लोगों को नहीं मिल पाते। कारण यह है कि उपस्थिति दर्ज करा कर कई अधिकारी चले जाते हैं। विभाग के ऐसे कर्मियों को खानापूर्ति के लिए छोड़ देते हैं। जिन्हें सरकार द्वारा बनाई योजनाओं की कोई जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन

ब्लाक दिवस में आईं दर्शना देवी ने बताया कि आयुष्मान योजना में परिवार का नाम पंजीकृत नहीं होने पर कई दिन से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पहुंचने पर मीरां साहिब खाद्य आपूूर्ति अधिकारी के मौजूद न होने पर बिना कार्य करा जाना पड़ रहा है। उनका पति काफी समय से बीमार है। आयुष्मान योजना का कार्ड नहीं बन रहा। आर्थिक हालत बेहतर नहीं होने पर उपचार कराना मुश्किल है। शिविर में पहुंचे मखनपुर पंचायत के पंच तजेंद्र सिंह ने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार तो शिविर में मौजूद हैं। कई विभागों के स्टाल तो लगे हैं लेकिन संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव कोटली राईया के रमेश लाल ने बताया कि वह डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आए। चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि कि हर सप्ताह मीरां साहिब में ब्लॉक दिवस पर शिविर लगाया जाता है। इसमें सात ब्लॉकों के अधिकारी आने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि तवी के पार ब्लॉक सवाजना, बिश्नाह, सुचेतगढ, अरनिया आदि के लोग यहां कैसे पहुंच पाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दूसरे स्थानों पर ब्लॉक दिवस पर शिविर लगाया जाना चाहिए।
पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि अब ब्लॉक दिवस पर शिविर लगाना व्यर्थ है। इनमें दूर- दाराज ब्लॉकों के ग्रामीण नहीं पहुंच पाते। दूसरी ओर विभागों के ऐसे अधिकारी यहां भेजे जाते हैं जो कार्य करने में असमर्थ हैं। नहर विभाग के एक्सईएन के बजाय जेई को भेजने पर कैसे कार्य होगा।
किसान नेता सुभाष दषगोत्रा ने कहा कि चार माह पूर्व नहरों की सफाई कराने के लिए बंद कराया गया। उच्च अधिकारी पहुंचे नहीं। नहर की सफाई पर कौन जवाब देगा। शिविर में पहुंचे पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने कहा कि पहले लगाए शिविरों में डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए काफी संख्या में लोग आते थे। अब काफी कम लोग पहुंचते हैं।

------
जिन विभागों के अधिकारी ब्लॉक दिवस पर नहीं पहुंच रहे हैं या अब वह नहीं पहुंचे उन्हें नोटिस जारी कर जांच की जाएगी। किस विभाग द्वारा शिविर में कितने कार्य निपटाए हैं इसके लिए लिखत में लिया जाएगा। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लाई जाएगी।
-रामलाल शर्मा, एसडीएम, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed