फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day

ब्लॉक दिवस पर अरनास में लोगों ने उजागर की समस्याएं

विज्ञापन
block day
रियासी। अरनास में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अरनास सहित जिज बगली, थुरू व ठाकराकोट के ग्रामीणों ने समस्याओं को उजागर कर उनके निदान की मांग की। वहीं, डीसी इंदु कंवल चिब ने समस्याआें के निदान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत खराब है। वहां न तो विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और न ही उचित स्टॉफ है। लोगों को छोटी से छोटी बीमारी के इलाज के लिए शहर का रुख करना पड़ता है। इसमें समय के साथ ही आर्थिक नुकसान उइाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा कई सरकारी स्कूलों में भी स्टाफ की कमी है। शिक्षक के नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है। ग्रामीणों ने विभिन्न इलाकों के लिए सड़क सुविधा मुहैया करवाने की भी मांग रखी। वहीं, कहा कि उन की मांगों को सिर्फ कागजों तक ही सिमित रखा जाता है, जमीनी स्तर पर काम नहीं होता है। क्षेत्र में पीने के पानी व लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान हैं। इस मौके पर डीसी इंदु कंवल चिब ने कहा कि सरकार की तरफ से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। समय के हिसाब से समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed