{"_id":"6786d06cb4caaa34cb0742b3","slug":"blast-in-landmine-jammu-news-c-10-1-jmu1041-523862-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर के राजोरी में बारूदी सुरंग विस्फोट में छह जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर के राजोरी में बारूदी सुरंग विस्फोट में छह जवान घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अपडेट...सेना की बटालियन का नाम जोड़ा है) जम्मू-कश्मीर के राजोरी में बारूदी सुरंग विस्फोट में छह जवान घायल
अमर उजाला संवाद
नौशेरा। राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के मकड़ी में एलओसी पर मंगलवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के छह जवान घायल हो गए। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सुबह झांगड बटालियन के जवान गश्त कर रहे थे। खंबा किले के पास गलती से एक सैनिक का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को तुरंत सैन्य अस्पताल राजोरी में ले जाया गया। सभी की हालत अब स्थिर है। अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। कभी-कभी बारिश के कारण यह अपनी जगह से खिसक जाती हैं। इसके परिणामस्वरूप पता न चलने से ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।