फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Black fungus Another patient found in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला, अस्पताल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Sat, 22 May 2021 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 May 2021 10:41 PM IST
सार

प्रदेश में ब्लैक फंगस का दूसरा मामला सामने आया है। इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। साथ ही इस जानलेवा बीमारी पर काबू पाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Black fungus Another patient found in Jammu and Kashmir
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लैक फंगस का एक और मामला जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज(जीएमसी) में मिला है। कोविड संक्रमण से उबर चुके जम्मू जिले के 52 वर्षीय मरीज के नाक व आंख में ब्लैक फंगस पाया गया। जीएमसी के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर पदम देव सिंह जंवाल ने जीएमसी जम्मू में ब्लैक फंगस के दूसरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार को ईएनटी विभाग में 52 वर्षीय एक मरीज को लेकर उसके तीमारदार पहुंचे थे। माइक्रोबायोलॉजी लैब में उस मरीज का सैंपल ब्लैक फंगस पाया गया। हालांकि तीमारदार मरीज का बेहतर उपचार करवाने का आग्रह कर मरीज को अस्पताल से ले गए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस का शिकार हुए पहले 40 वर्षीय मरीज ने मेडिकल कॉलेज जम्मू(जीएमसी) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुआ था। इसके बाद वह अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती बोलीं: सुरक्षा के नाम पर सात महीने से बंद सात डीडीसी सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसान बोले: खीरा चार और टमाटर छह रुपये किलो, हम परेशान पर ये कमा रहे हैं मुनाफा, कैसे भरेंगे पेट    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed