फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान बोले: खीरा चार और टमाटर छह रुपये किलो, हम परेशान पर ये कमा रहे हैं मुनाफा, कैसे भरेंगे पेट

Sat, 22 May 2021 07:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 May 2021 07:08 PM IST
सार

सब्जियों के दाम सही न मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों कम दाम पर सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। वहीं दुकानदार मुनाफा काम रहे हैं।

विज्ञापन
jammu news Farmers upset amid Corona epidemic inflation is also increasing
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बीच लोगों को काम नहीं मिल पा रहा, ऊपर महंगाई भी बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन होने के कारण किसानों को मंडियों में सब्जियों को बेचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। कम दाम पर सब्जी बेचने को मजबूर हैं, जबकि दुकानदार मुनाफा कमा रहे हैं। जम्मू में दोमाना के किसान सुरेश कुमार, दीपक पांडे ने बताया कि मंडी में हमें सब्जियों के अच्छे दाम नहीं मिलने से खेतों में पड़ी सब्जियां खराब हो रही हैं लॉकडाउन की वजह से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में हमें खीरा चार रुपये किलो बेचना पड़ रहा है। और टमाटर छह रुपये, बंदगोभी तीन रुपये और मूली भी तीन रुपये प्रति किलो के भाव से खरीदी जा रही है। मढ़ निवासी तरसेम लाल शिंदा और बलविंदर कुमार का कहना है कि डॉक्टर सब्जियां खाने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन दाम बढ़ने से आम नागरिक के लिए सब्जी खरीदना मुश्किल हो गया है।

jammu news Farmers upset amid Corona epidemic inflation is also increasing
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
मढ के घसीटा राम ने कहा कि सब्जियों के दाम जरूर बड़े हैं, लेकिन दुकानदार भी अपनी मर्जी से कीमत लगा रहे हैं।
jammu news Farmers upset amid Corona epidemic inflation is also increasing
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
मिश्रीवाला के निवासी गुरबचन सिंह ने बताया कि सब्जी विक्रेता सिर्फ अपना ही पेट भर रहे हैं, उन्हें आम लोगों की परवाह नहीं। 20 रुपये की चीज 50 में बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu news Farmers upset amid Corona epidemic inflation is also increasing
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
उधर, दुकानदारों का कहना है कि खरीदार नहीं पहुंच रहे, जिससे सब्जियां खराब हो रही हैं, इससे नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन
jammu news Farmers upset amid Corona epidemic inflation is also increasing
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक ओर किसानों को संक्रमित होने का डर सता रहा है, वहीं जोखिम उठाने के बावजूद उन्हें सब्जियों के वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed