{"_id":"60a92c048ebc3e74f612d162","slug":"mehbooba-mufti-said-detaining-ddc-members-from-budgam-since-7-months-in-name-of-security-offered-to-resign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती बोलीं: सुरक्षा के नाम पर सात महीने से बंद सात डीडीसी सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती बोलीं: सुरक्षा के नाम पर सात महीने से बंद सात डीडीसी सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 May 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डीडीसी सदस्य, महबूबा मुफ्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीडीपी की अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में डीडीसी सदस्यों के एक समूह ने सरकार की उदासीनता का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। साथ ही कहा कि पिछले साल चुनाव के बाद से सुरक्षा के नाम पर उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ रखा जा रहा है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीडीसी सदस्यों को जान का खतरा है इसलिए उन्हें सुरक्षित जगहों पर रखा गया है। वह कहीं भी जा सकते हैं लेकिन उसके लिए उन्हें पहले से पुलिस को सूचित करना होगा।
महबूबा ने ट्विटर पर डीडीसी सदस्यों के समूह का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो को कथित तौर पर पिछले हफ्ते ईद के दिन शूट किया गया था। महबूबा ने ट्वीट में लिखा कि डीडीसी सदस्यों को सुरक्षा के नाम पर सात महीने से बडगाम में हिरासत में रखना उनके चुनाव के उद्देश्य को विफल बनाता है। उनकी इच्छा के विरुद्ध प्रशासन ने उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने से भी रोका। वे इतने तंग आ चुके हैं कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है।
2 of 5
डीडीसी सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
महबूबा ने उप-राज्यपाल ऑफिस को भी इस ट्वीट में टैग किया है। महबूबा ने 2 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें डीडीसी सदस्य अपनी आपबीती सुना रहे हैं।
3 of 5
डीडीसी सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में एक डीडीसी सदस्य ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि पिछले सात महीने से हम कैद में जिंदगी बसर कर रहे हैं। हम अपने परिवार से दूर हो गए हैं और उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। सरकार ने आज तक कोई वेतन नहीं दिया। अभी तक सरकार ने यह नहीं सोचा कि उनके परिवार वालों की कैसे जिंदगी बसर हो रही होगी। अगर सरकार के पास हमारे लिए कोई प्लान नहीं है तो फिर वह हमारा इस्तीफा कबूल करे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है अगर कोई सदस्य अंडरटेकिंग देकर अपने परिवार के साथ रहना चाहता है तो उसे जाने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डीडीसी सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाने की जरूरत है। अगर वह किसी आपदा या किसी अन्य घटना के दौरान अपने लोगों के काम न आ सकें तो उनका डीडीसी होना किसी काम का नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
डीडीसी सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य सदस्य ने यह भी कहा कि आज ईद पर कैदियों को भी परिवार वालों से मिलने दिया जाता है, लेकिन हमें बिल्कुल भी अनुमति नहीं दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।