फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp won leh council election

लेह परिषद चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम

Fri, 23 Oct 2015 10:44 PM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
bjp won leh council election

लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव में भाजपा ने परचम लहराते हुए दो तिहाई बहुमत हासिल किया। कुल 26 सीटों में से भाजपा को 18 सीटों पर जीत मिली है।

विज्ञापन


पिछले दस सालों से लेह परिषद का गठन करते आ रही कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस पांच सीटों पर सिमट गई है। नेशनल कांफ्रेंस को दो सीटों पर जीत हासिल हुई। एक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहा है।
विज्ञापन


पीडीपी का खाता तक नहीं खुला। वर्ष 2010 के चुनाव में कांग्रेस को 22 और भाजपा को चार सीटें हासिल हुई थीं। भाजपा को हुंदर, टेगार, पनामिक, तंगस्ते, चुसुल, कुंगयाम, सकती, लगू, मर्सेलांग, थिकसे, चुशूत, अपर लेह, फ्यांग, सकू मारखा, ससपोल, तमिसगाम, खलतसे, सकुरबुचान सीटों पर जीत दर्ज हुई है। कांग्रेस को लिंगशेत, लमेयाड़ू, बासगो और कारजोक, न्योमा सीटों पर जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्र सरकार को दिया श्रेय

bjp won leh council election

नेशनल कांफ्रेंस ने टुरटुक और लोअर लेह सीट पर जीत दर्ज की है। दिसकिट में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। रियासत में सत्ताधारी पीडीपी का कोई उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि  भाजपा ने लद्दाख में नया अध्याय लिखा है। पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत है। यह जीत केंद्र की मोदी सरकार और रियासत में भाजपा के कामकाज से जन संतोष को बयां करती है।

चुनाव में पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई।  प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव स्थानीय स्तर पर हुए।

भाजपा ने सरकारी मशीनरी का जमकर प्रयोग किया और लोगों को सब्जबाग दिखाएं। कांग्रेस पिछले दस सालों से परिषद में थी। बेहतर काम करने के बावजूद कांग्रेस को नुकसान हुआ। हार को स्वीकार करते हुए पार्टी कारणों का मंथन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed