फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP will launch lok sabha election campaign from PM modi rally in jammu kashmir

पीएम की रैली से चुनाव अभियान का आगाज करेगी भाजपा, दो लाख लोगों को रैली में एकत्रित करने की तैयारी

Thu, 31 Jan 2019 02:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP will launch lok sabha election campaign from PM modi rally in jammu kashmir
pm modi - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में चुनाव अभियान का बिगुल भी बजा देगी। जम्मू संभाग में मोदी 35 हजार और कश्मीर संभाग में नौ करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे। ऐसे में भाजपा प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू में डेरा डालकर मोदी के दौरे व रैली की तैयारियों को देख रहे हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना के अनुसार मोदी की रैली में करीब दो लाख लोग जुटेंगे। प्रधानमंत्री जम्मू के अलावा लेह और श्रीनगर भी जाएंगे। उनके दौरे से भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में चुनाव का बिगुल भी बजा देगी। जम्मू संभाग में 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा यहां की जनता को मिलने जा रहा है। 
विज्ञापन


आज लेह और कश्मीर का दौरा करेंगे खन्ना 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना प्रदेश नेताओं के साथ वीरवार को लेह और कश्मीर का दौरा करेंगे। वह वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और भाजपा नेताओं से तैयारियों पर चर्चा भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से विजयपुर तक लग रहे बैनर, पोस्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा ने जम्मू से विजयपुर तक बैनर व पोस्टर लगा दिए हैं और यह सिलसिला भी आगामी दिनों भी ओर बढ़ेगा। महारैली वाले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के झंडे भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed