फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP State General Secretary Dr. Manyal Adressed the OBC Conference

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में महत्वपूर्ण परिवर्तन : मन्याल

विज्ञापन
BJP State General Secretary Dr. Manyal Adressed the OBC Conference
जम्मू पश्चिम विधानसभा  क्षेत्र में ओबीसी सम्मेलन में मौजूदा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश भाजपा के महासचिव डॉ. देवेंद्र मन्याल ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को उन्नत किया है। विपक्ष को मोदी सरकार के तहत अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से जम्मू-कश्मीर में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन को पहचानना चाहिए।
जम्मू पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को एक ओबीसी सम्मेलन में मन्याल ने कहा कि पत्थरबाजी, हड़ताल और हुर्रियत नेताओं द्वारा जारी कैलेंडर का युग अब पीछे छूट गया है। वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे युवा उत्पादक कार्यों में लगे हुए हैं और क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। इस दौरान सत शर्मा, प्रमोद कपाही, चंद्र मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी आज जम्मू में
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से प्रत्येक विस क्षेत्र में आठ सम्मेलन आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसमें नियमित रूप से वरिष्ठ नेता भागीदारी दे रहे हैं। पार्टी के सात मोर्चे हैं जिसके बाद एक त्रिदेव सम्मेलन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए केंद्रीय मंत्रियों का आना शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी शनिवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार रेड्डी दोपहर को जम्मू पहुंचेंगे। वह प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के निवास पर उनसे मिलेंगे। उनका संघ कार्यालय में जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आएंगे।

इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आगामी दिनों में अन्य केंद्रीय मंत्रियों का आना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed