अमित शाह ने कहा-"जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है"
{"_id":"5c719986bdec223c464395b8","slug":"bjp-president-amit-shah-will-address-rally-in-jammu-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने कहा-\"जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 24 Feb 2019 02:33 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
जम्मू की रैली में बोलते अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:59 PM, 24-Feb-2019
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राहुल बाबा कहते हुए कहा कि वह उनसे पूछना चाहता हूं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रोहिंग्या घुसपैठियों पर उनकी पार्टी का क्या स्टैंड है। भाजपा इन रोहिंग्याओं को देश से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामे में साफ तौर पर घुसपैठियों को देश से बाहर करने का स्टैंड लिया है।
02:45 PM, 24-Feb-2019
कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा इन पार्टियों ने सत्ता में रहने के दौरान केवल अपने परिवारों का ही भला किया है। जनता की फिक्र नहीं की। केवल मोदी सरकार ने देश हित व जनता का भला करने का काम किया है।
विज्ञापन
02:40 PM, 24-Feb-2019
देश के विभिन्न राज्यों के 40 जवानों का खून जम्मू-कश्मीर की धरती पर बहा है। खून व्यर्थ नहीं जाएगा। मोदी सरकार चट्टान की तरह देश हित में खड़ी है।
02:35 PM, 24-Feb-2019
जम्मू कश्मीर की रक्षा के लिए जन संघ के अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इसी राज्य में हत्या हुई। भाजपा का संकल्प हैं कि कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर को छीन नहीं सकती। 2014 में भाजपा की सरकार केंद्र में सत्ता में आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने आतंकवादियों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है।
02:26 PM, 24-Feb-2019
शाह ने कहा कि आमने सामने के बजाए सीआरपीएफ जवानों पर कायरतापूर्ण हमला कर जो समझते हैं कि इससे भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचाया जाएगा वह यह समझ ले कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा हैं और रहेगा।
02:18 PM, 24-Feb-2019
अमित शाह ने कहा कि भारत से जम्मू कश्मीर को कोई छीन नहीं सकता। पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवाद पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही है। पाकिस्तान को दुनिया में अलग थलग करने के प्रयासों को कामयाबी मिली है। सुरक्षा बल गोली का जवाब गोली से दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:15 PM, 24-Feb-2019
अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप कश्मीर के हालात पर सवाल उठा रहे हैं। मैं उसे बताना चाहता हूं कि अगर आज कश्मीर के बारे में सवाल उठ रहे हैं, तो यह आपके परदादा जवाहरलाल नेहरू के कारण है। जब हमारी सेना पीओके को जीतने जा रही थी, तो उन्हें रोकने वाले कौन थे? वह जवाहरलाल नेहरू थे।
Amit Shah: Rahul Gandhi raises questions on situation of Kashmir. I want to tell him that if questions are being raised about Kashmir today, it's because of your great-grandfather Jawaharlal Nehru.When our forces were going to conquer PoK, who stopped them?It was Jawaharlal Nehru pic.twitter.com/sRYDwjftsB
— ANI (@ANI) February 24, 2019
01:58 PM, 24-Feb-2019
जम्मू में अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा का संकल्प है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे हमसे अलग नहीं कर सकता है। "जहां हुए बलिदान मुखर्जी (भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी), वो कश्मीर हमारा है"।
Amit Shah in Jammu: It's BJP's resolve that Jammu and Kashmir is an integral part of India & nobody can seize it from us. "Jahan hue balidan Mookerjee (Bharatiya Jana Sangh founder Syama Prasad Mookerjee), wo Kashmir hamara hai" pic.twitter.com/fLyuWoVm90
— ANI (@ANI) February 24, 2019
अमित शाह ने कहा-"जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है"
जम्मू के भगवती नगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को रैली को संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव संगठन राम लाल के साथ शाह जम्मू पहुंचे। वह लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए आए हैं। पुलवामा हमले में शहीदों की स्मृति में शाह की रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।
शनिवार को प्रदेश भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना समेत पार्टी के नेताओं ने रैली स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। एयरपोर्ट से रैली स्थल तक पार्टी के झंडे, बैनर और होर्डिंग लगा दिए गए थे।
करीब 40 हजार पार्टी के कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों और प्रदेश पदाधिकारियों व नेताओं ने रैली में हिस्सा लिया है। रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखे जाने से पाकिस्तान और आतंकवाद के इर्द गिर्द ही शाह का संबोधन रहने के आसार हैं। भगवती नगर स्थित ग्राउंड पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद शाह का भाषण होगा।
शनिवार को प्रदेश भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना समेत पार्टी के नेताओं ने रैली स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। एयरपोर्ट से रैली स्थल तक पार्टी के झंडे, बैनर और होर्डिंग लगा दिए गए थे।
करीब 40 हजार पार्टी के कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों और प्रदेश पदाधिकारियों व नेताओं ने रैली में हिस्सा लिया है। रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखे जाने से पाकिस्तान और आतंकवाद के इर्द गिर्द ही शाह का संबोधन रहने के आसार हैं। भगवती नगर स्थित ग्राउंड पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद शाह का भाषण होगा।