Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly elections 2027 may be held in first week of March Model Code of Conduct in January

उत्तराखंड: मार्च के पहले हफ्ते में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 27 से 30 जनवरी के बीच लगेगी आचार संहिता

Tue, 24 Nov 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 24 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

चुनावी तारीखों के इस संभावित कैलेंडर के पीछे सबसे बड़ा कारण बोर्ड परीक्षाएं हैं।  राज्य और केंद्रीय बोर्ड की ज्यादातर बड़ी परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित होनी हैं। यही वजह है कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में आचार संहिता लगाकर, बोर्ड परीक्षाओं के आखिरी दौर यानी पांच से दस मार्च के आसपास मतदान कराने का खाका तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly elections 2027 may be held in first week of March Model Code of Conduct in January
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की आचार संहिता इस बार 27 से 30 जनवरी के बीच लग सकती है। इस बार विस चुनाव फरवरी के बजाए मार्च के पहले सप्ताह में होंगे। अंदरखाने इसका खाका तैयार है। पांच से दस मार्च के बीच पहले चरण में मतदान कराए जाने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन


चुनावी तारीखों के इस संभावित कैलेंडर के पीछे सबसे बड़ा कारण बोर्ड परीक्षाएं हैं। दरअसल, राज्य और केंद्रीय बोर्ड की ज्यादातर बड़ी परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित होनी हैं। चूंकि चुनाव संपन्न कराने में सरकारी स्कूलों के भवनों और शिक्षकों की सबसे अहम भूमिका होती है, इसलिए चुनाव आयोग और प्रशासन के सामने परीक्षाओं और मतदान के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


यही वजह है कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में आचार संहिता लगाकर, बोर्ड परीक्षाओं के आखिरी दौर यानी पांच से दस मार्च के आसपास मतदान कराने का खाका तैयार किया गया है। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से भी 27 से 30 जनवरी के बीच आचार संहिता प्रस्तावित की गई है। 2022 के चुनाव में आठ जनवरी को आचार संहिता लागू हुई थी। अब चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट

तीन चरणों में यूपी का चुनाव, पहले चरण में उत्तराखंड

बताया जा रहा है कि इस बार चुनाव आयोग यूपी का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराने की तैयारी में है। पिछला 2022 का चुनाव यूपी में सात चरणों में हुआ था। लिहाजा, पहला चरण मार्च के प्रथम सप्ताह में होगा। इस पहले चरण में ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड शामिल होगा। उत्तराखंड में सरकार का कार्यकाल 28 मार्च को खत्म हो रहा है। अहम बात यह भी है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण ही जनगणना पहले कराई जा रही है।

Trending Videos

कब किसकी बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित

सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं नौ मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं नौ अप्रैल तक चलेंगी। आईसीएसई (कक्षा 10) की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च तक और आईएससी (कक्षा 12) की परीक्षाएं नौ फरवरी से आठ अप्रैल 2027 तक होंगी। वहीं, उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं भी फरवरी से मार्च के प्रथम सप्ताह के बीच ही प्रस्तावित हैं।

प्रदेश में इन तिथियों पर हो चुके हैं चुनाव

  • 2022 में 14 फरवरी
  • 2017 में 15 फरवरी
  • 2012 में 30 जनवरी
  • 2007 में 21 फरवरी
  • 2002 में 14 फरवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed